गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

खेल-कूद प्रतियोगिता राजकीय हाईस्कूल में आयोजित

बहराइच। राजकीय हाईस्कूल टेण्डवा सिस्टीपुर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें खेल-कूद प्रतियोगिता, कैरियर गाइडेंस मेला व वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक, पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पहले दिन प्रधानाचार्य बच्छराज ने खेल-कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम का फीता काट शुभारंभ किया। खेलकूद कार्यक्रम के अंतर्गत कबड्डी , 200 मीटर दौड़ बालक/ बालिका वर्ग , 1000 मीटर दौड़ बालिका/बालक वर्ग, क्रिकेट, लंबी कूद, ऊंची कूद, रस्साकसी, डिस्कस, भाला फेक, वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिता का आयोजन बालक/बालिका वर्ग के अंतर्गत कराया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि 27 नवंबर को कैरियर गाइडेंस मेला व 28 नवंबर को वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। इस अवसर मौके पर शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, शिव कुमार, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र कुमार तिवारी व शालिनी मिश्रा मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!