गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए जंगली नाथ मंदिर तथा घमंडी नाथ मंदिर व मंगली नाथ मंदिर का भ्रमण कर पुलिस अधीक्षक ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नानपारा क्षेत्र के जंगलीनाथ मंदिर का दौरा किया गया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा मन्दिर परिसर का भ्रमण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुये सुरक्षा इंतजामों की विस्तृत समीक्षा की गयी व उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए ; भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए। साथ ही मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाने, महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए ; तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत नानपारा क्षेत्र स्थित जंगलीनाथ मन्दिर तथा नवाबंगज क्षेत्र स्थित घंमडीनाथ मन्दिर व मंगलीनाथ मन्दिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई | महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जंगलीनाथ मन्दिर परिसर में मन्दिर के पुजारी, मन्दिर सुरक्षा समिति के सदस्य, नानपारा व मटेरा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी मीटिंग की गई। मीटिंग में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगामी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाने व सामाजिक सहयोग की अपील की गयी व सभी लोगों से संवाद स्थापित कर त्यौहारों से सम्बन्धित समस्याओं को सुना गया व उसके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि यदि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें और महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह, थाना प्रभारी नानपारा, थाना प्रभारी मटेरा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा नवाबगंज क्षेत्र के घमंडीनाथ मंदिर व मंगलीनाथ मंदिर का भ्रमण किया गया व मन्दिर के पुजारी, मन्दिर सुरक्षा समिति के सदस्यों तथा प्रभारी थाना नवाबगंज को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!