भूमि पूजन एवं मोटर साइकिल रैली के साथ शुरू हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम

सिद्धार्थनगर। आगामी 7 जनवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन का आगाज रविवार को नगर पंचायत कपिलवस्तु क्षेत्र अंतर्गत बर्डपुर स्थित बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रांगण में भूमि पूजन कर एवं मोटरसाइकिल रैली निकाल कर किया गया। रविवार को सुबह सर्वप्रथम बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज प्रांगण में कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं विभाग सह कार्यवाह हरिश्चंद्र अग्रहरि की अगुवाई की भूमि पूजन किया गया जहाँ वेदाचार्य पंडित अम्बरीश ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन कराया ।इसके पश्चात वहां से मोटरसाइकिल रैली निकालकर लोगों को हिंदू सम्मेलन में इकट्ठा होने को लेकर आह्वाहन किया गया। बाइक रैली बर्डपुर बुद्ध तिराहा होते हुए चौनपुर चौराहा पंडितपुर चौराहे से अहरौला होते हुए बजहा बाजार होते हुए वापस उसी प्रांगण में समाप्त हुआ। इस दौरान जगह-जगह चौराहों पर लोगों से 7 जनवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए आग्रह भी किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह कार्यवाहक हरिश्चंद्र अग्रहरि नितेश पाण्डेय अजय उपाध्याय अमित उपाध्याय फूलचंद्र जायसवाल राजकमल जायसवाल सबलू साहनी ओम प्रकाश यादव विजय जायसवाल प्रमोद यादव दिलीप कुमार गणेश जायसवाल राजकुमार चौधरी बीड़ी कन्नौजिया घनश्याम चौधरी विंदेश्वरी गणेश जायसवाल दीपक जायसवाल राजू जायसवाल रामसेवक चौरसिया जयप्रकाश गुप्ता पुनीत जायसवाल विवेक गोस्वामी अनिल उमर मनीष कुमार राकेश मिश्रा सतीश जायसवाल राजेंद्र विश्वकर्मा आशीष गिरी सत्यप्रकाश अर्जुन मद्देशिया अभिषेक मिश्र अमन मिश्र विनय वर्मा श्रवण दुबे विशाल यादव मोनू गोस्वामी सुनील जायसवाल रणजीत चौधरी सोनू पाठक घनश्याम गिरी कंचन वर्मा आशीष मिश्रा राकेश मिश्रा राजेन्द्र विश्वकर्मा संतोष अग्रहरि रामनिवास विश्वकर्मा राम औतर अनिल चौधरी रामपाल यादव शिवकरन पूर्णेश्वर मिश्र संजय जायसवाल आनंद कुमार अर्जुन शर्मा अवधेश मोदनवाल अर्जुन चौधरी प्रदीप गोस्वामी इंद्रजीत सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




