पटाखा तस्करी करने वाले एक तस्कर को 108 किग्रा पटाखों के साथ किया गिरफ्तार

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ नवीन कुमार सिंह के निर्देशन में 43वीं वाहिनी एसएसबी कोटिया के साथ पुलिस की संयुक्त चेकिंग कार्यवाही के अन्तर्गत अवैध रुप से तीन कार्टून में पटाखा (आक्टोपस-10 हतंदज) कुल वजन 108 किग्रा 080 ग्राम चरिगवा बार्डर से नेपाल तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-168/25 धारा- 5/9(वी) विस्फोटक अधिनियम 1884 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त बंशी रैदास पुत्र बहारु रैदास ग्राम कर्मा वार्ड नं0-06 थाना कृष्णानगर जिला कपिलवस्तु नेपाल है। पुलिस द्वारा बरामदगी में तीन कार्टून में अवैध पटाखा (आक्टोपस-10 हतंदज) कुल वजन 108 किग्रा 080 ग्राम और एक अदद मोटरसाइकिल संख्या न्च् 47 त् 2226 है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाले टीम में स0उ0नि0 शिबाशिस नन्द एसएसबी, मुख्य आरक्षी कमल किशोर एसएसबी, आरक्षी सामान्य दिलीप कुमार एसएसबी, उ0नि0 विरेन्द्र कुमार पासवान, आरक्षी अजीत यादव, आरक्षी रामसेवक यादव, आरक्षी विनय यादव मौजूद रहें।




