सिद्धार्थनगर : शिक्षक-कर्मचारियों की एकता व संघर्ष से ही जल्द पुरानी पेंशन होगी बहाल-जनार्दन शुक्ल

दैनिक बुद्ध का संदेश
मिठवल/सिद्धार्थनगर। बीआरसी मिठवल के परिसर में अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच मिठवल सिद्धार्थनगर की पुरानी पेंशन आंदोलन को मजबूत एवं सफल बनाने हेतु विचार विमर्श एवं मिठवल ब्लाक कार्यकारिणी के विस्तार हेतु एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि-प्रांतीय संयुक्त मंत्री-जनार्दन शुक्ला, विशिष्ट अतिथि, मंडल अध्यक्ष-बलवंत चौधरी, प्रदेश आईटी सेल सह प्रभारी-वीरेंद्र कुमार, मंडलीय सलाहकार-वकील अहमद खान, अटेवा सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष-बृजेश द्विवेदी, महामंत्री-संजय कर पाठक, जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष-राकेश कुमार वर्मा, जिला प्रवक्ता-आनंद कुमार शुक्ला, संगठन मंत्री-दधीचि कुमार, जिला मंत्री-विनोद चौधरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी-विष्णु त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयुक्त मंत्री जनार्दन शुक्ल ने कहा-पुरानी पेंशन बहाली आन्दोलन में अटेवा के साथ मिलकर चलें और वह दिन जल्दी ही आएगा जब हम पुरानी पेंशन से आच्छादित होंगे। जिला अध्यक्ष बृजेश द्विवेदी ने संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता एवं सहयोग के लिए सभी शिक्षक कर्मचारी साथियों का आह्वान किया। प्रदेश आईटी सेल सह प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने सभी की सामूहिक सक्रियता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रवक्ता-आनन्द कुमार शुक्ल ने मिठवल ब्लाक के सभी शिक्षक/कर्मचारी साथियों को अटेवा के साथ मिलकर संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक में ब्लाक कार्यकारिणी मिठवल का विस्तार किया गया, जिसमे मनीष कुमार दुबे को ब्लाक अध्यक्ष, संजय पाण्डेय को वरिष्ठ संरक्षक, संजय जायसवाल को संरक्षक, श्रवण कुमार कश्यप को महामंत्री, अनिल कुमार प्रजापति को कोषाध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी को संगठन मंत्री, अजीत कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिव सागर चौवे, बृहस्पति मणि त्रिपाठी, सुरेन्द्र नाथ मिश्र, बृजेश वर्मा को उपाध्यक्ष, अब्दुल्ला, अरविंद यादव, अनिल प्रकाश भारती, अंकित यादव, गणेश मिश्रा को सह संगठन मंत्री, अभिलाष मिश्रा को मीडिया प्रभारी के पदों पर मनोनीत किया गया।
महिला संवर्ग में अंजना शर्मा को ब्लाक अध्यक्ष, प्रियंका मिश्रा को महामंत्री, संगीता श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में जिला संरक्षक डा. कृष्ण कुमार, शैलेन्द्र शर्मा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, प्रेम चन्द, रवि प्रकाश राय, जनार्दन यादव, महेश धर द्विवेदी, संदीप ओझा, संतोष श्रीवास्तव, प्रशान्त, रमेश चंद्र मिश्र, रामनयन प्रजापति, दीपचंद्र, विजय कुमार राय, मनोज यादव, संतोष सिंह, अशोक कुमार, आनन्द कुमार, आलोक उपाध्याय, मदन चन्द्र, ऋषिधर द्विवेदी, धनंजय मिश्रा, आत्मा राम, कमलेश कुमार, आदेश त्यागी, रमा मिश्रा, चांदनी, पल्लवी, दिव्या पाण्डेय, रुचि, सुप्रिया सिंह, श्वेता सिंह, विजय लक्ष्मी, सहित सैकड़ों शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।




