प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक अन्नदाताओं को नही दे रही के,सी,सी का लाभ

बलरामपुर। पचपेड़वा प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा द्वारा पिछले दो माह से अन्नदाताओं को के सी सी का लाभ नहीं दिया जा रहा है फाइल बनवाने के बाद किसान बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। केंद्र सरकार ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वालों किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत बैंक से ऋण सरल तरीके से देने की घोषणा की। इसके लिए सरकार ने केसीसी घर-घर अभियान चलाया। लेकिन पचपेड़वा शाखा के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक से किसानों को केसीसी लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक महिला किसान ने बताया कि बताया गया कि आवेदन स्वीकृत होने के बाद बैंक मैनेजर ने पूरी फाइल तैयार करवा लिया जिसमे 1200 रुपया का खर्चा लगा,उसके बाद पचपेड़वा शाखा प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा मैनेजर बता रहे कि हमारा बैंक दूसरे बैंक में मर्ज हो रहा है ऊपर से जब तक कोई आदेश नहीं आता है, के सी सी नही मिल पाएगा। केंद्र सरकार द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है , लेकिन अब प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के पचपेड़वा शाखा प्रबंधक केसीसी के लिए ऑनलाइन भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र वाले किसान को ही केसीसी योजना का लाभ देने की बात नहीं कह रहे हैं। जिसके कारण छोट-छोटे किसानों को केसीसी का लाभ नहीं मिल पा रहा है।




