गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कृषकों को दिन में नहीं मिलता यूरिया, रात में सरकारी समिति पर हो रही कालाबाजारी, मिलीभगत का आरोप

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। जिले के डुमारियागंज तहसील अन्तर्गत भानपुर रानी स्थित सरकारी साधन सहकारी समिति का मामला सामने आया है। यहां दिन में किसानों को यह कहकर लौटा दिया जाता है कि खाद खत्म और सरकारी समिति में रात में कालाबाजारी कर मिलीभगत से खाद में बेच दिया जाता है। जिले में किसानों को यूरिया खाद के लिए एक गम्भीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर सरकारी समितियों पर लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पाती। इसके विपरीत, रात के समय इन्हीं समितियों पर खाद की ब्लैक मार्केटिंग का खेल चल रहा है। इस अवैध कार्य में कृषि विभाग की सीधी मिलीभगत का आरोप है। यह कोई निजी गोदाम नहीं बल्कि कृषि विभाग के अधीन संचालित सरकारी समिति है। रात के समय ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल से खाद की ढुलाई की जा रही है। एक युवक की मोटरसाइकिल से खाद ले जाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले पर अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। विभागीय चुप्पी और अनदेखी इस बात की पुष्टि कर रही है कि यह सब विभाग की जानकारी और संरक्षण में चल रहा है। किसानों का कहना है कि वे रोज सुबह से समिति पर लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। उन्हें खाद न मिलने का बहाना बनाया जाता है। जब किसान थक-हारकर लौटते हैं, तब वही खाद रात को चुनिन्दा लोगों को ऊंचे दामों पर बेच दी जाती है। इस अनियमितता और भ्रष्टाचार पर अब सवाल उठने लगे हैं। जब सरकारी समिति पर ही यह सब कुछ हो रहा है, तो आखिर जवाबदेह कौन है? कृषि विभाग की निगरानी में चल रही समिति के भीतर ही अगर कालाबाजारी हो रही है, तो फिर किसानों को न्याय कहां मिलेगा? किसानों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल जांच की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर आन्दोलन करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!