उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
वार्षिकोत्सव में चहके बच्चे

सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय धेन्सा नानकार में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात बच्चों ने कविताएँ, गीत एवं नाटक आदि रंगारंग कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बीईओ सदर धर्मेन्द्र कुमार पाल ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए बच्चों को पढ़ने बढ़ने के लिए अभिप्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि एवं ह्यूमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया के समन्वयक राजेन्द्र शर्मा ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों सहित बच्चों एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही।




