गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

नागरिक सम्मान समारोह कार्यक्रम मे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने किया सम्मानित

पयागपुर/बहराइच। बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत फरदा त्रिकोलिया में आज श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ एवं निषादों के सम्मान में नागरिक पुरस्कार समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री/मत्स्य मंत्री संजय निषाद रहे। तत्पश्चात कार्यक्रम में पहुंचने के बाद सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कैबिनेट मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया, वही पयागपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि (जिला पंचायत सदस्य) समय प्रसाद मिश्रा के द्वारा भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं ब्लाक प्रमुख हुजूरपुर अजीत प्रताप सिंह ने भी माल्यार्पण कर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। फिर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सभी निषाद भाइयों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी योगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अच्छा कार्य कर रही है और हम भी बराबर सहयोग दे रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान निषाद राज और भगवान श्री राम के बीच प्रगाढ़ संबंध को लेकर भी प्रकाश डाला। भगवान श्री राम हमारे आराध्य हैं और सदा हमारे संबंध भगवान राम से बने रहेंगे। अवध मंडल के 14 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 11 सीट पर जीत हासिल किया और तीन पर उसे हार मिली। इसको लेकर मंत्री जी ने कहा कि हारी हुई तीन सीट मुझे दे दे मैं यह तीनों सीट जीत लूंगा। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी मोर्चों पर सफल रही है और निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर है। आगे फिर जब पत्रकारों ने मत्स्य विभाग के द्वारा एक ही व्यक्ति को दिए गए पट्टे के बारे में पूछा तो मंत्री जी ने कहा कि इसके लिए बैठक की जा रही है और इसको भी समाप्त किया जाएगा। अवैध रूप से चल रहे मदरसे के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा जांच करवाई जा रही है जांच करवाने के बाद कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजक आनंद सिंह, फरदा सुमेरपुर त्रिकोलिया प्रधान सोनू सिंह रहे। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार पयागपुर रविकांत द्विवेदी, विनय मिश्र सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!