गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

नारी जागरूकता से ही समाज सशक्त- मिशन शक्ति 5.0 को लेकर श्रावस्ती पुलिस का अभियान

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत श्रावस्ती पुलिस द्वारा महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता को लेकर जनपदभर में जागरूकता अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम के मार्गदर्शन में सभी थानों और शक्ति मोबाइल टीमों ने 20 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें 2000 से अधिक महिलाओं और छात्राओं ने भाग लिया। आयोजनों में बहू-बेटी सम्मेलन, विद्यालय जागरूकता सत्र, आत्मरक्षा प्रदर्शन और संवादात्मक गोष्ठियाँ शामिल रहीं। महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, यातायात नियम और महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने आत्मरक्षा के व्यवहारिक अभ्यास कराए और हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1930, 112 आदि के उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रमों में संदेश दिया गया कि स्वयं पर विश्वास ही नारी की सबसे बड़ी शक्ति है। श्रावस्ती पुलिस का यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!