गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

वार्षिकोत्सव में बच्चों की शानदार अभिनय से दर्शकों हुए मंत्रमुग्ध

शोहरतगढ/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ-होरिल्लापुर मार्ग अन्तर्गत पकड़ी बाजार में सुबाष चन्द्र ग्रामोदय इण्टर कालेज का वार्षिकोत्सव मंगलवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में किन्हीं कारणों से मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल नहीं आ सकें, जिसको लेकर विशिष्ट अतिथियों में पूर्व प्रधानाचार्य गोविन्द उपाध्याय, पूर्व प्रमुख कौशलेन्द्र त्रिपाठी, माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष रामविलास यादव, समाजसेवी/पूर्व प्रधान श्याम सुन्दर चौधरी, डाक्टर प्रमोद उपाध्याय, प्रधान अखिलेश तिवारी द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल चौधरी ने कहा कि बच्चों की बच्चों के अन्दर छुपें प्रतिभा को निखारने के लिए मंच की जरूरत होती है। इसके लिए हर साल विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर हमारे बच्चों को एक शानदार मंच मिलता है, जिससे उनके अन्दर छुपी प्रतिभा लोगों के सामने आ सकें। उन्होंने कहा कि अपनें विद्यालय के बच्चों की इस तरह की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में मुझसे जो कुछ भी हो सकेगा वह अवश्य करेंगे। विशिष्ट अतिथि में गोविन्द उपाध्याय, कौशलेन्द्र त्रिपाठी, डाक्टर प्रमोद उपाध्याय, समाजसेवी/पूर्व प्रधान श्याम सुन्दर चौधरी, आइडियल विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राजेश उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष अरविन्द चौधरी ने कहा कि सुबास चन्द्र ग्रामोदय इण्टर कालेज के वार्षिकोत्सव पर हम हर साल आते हैं। यहां के प्रबन्धक प्रधानाचार्य अनिल चौधरी के साथ सभी शिक्षक और बच्चों का स्नेह हमें आने पर मजबूर कर देता है। यहां के बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां देखनें लायक है। इसके उपरान्त छात्राओं ने मां सरस्वती की वन्दना प्रस्तुत की। वहीं छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति किया। वहीं कार्यक्रम में स्कूल की छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच का संचालन करे इमरान ने अपनें एंकरिंग के बेहतरीन कला से समा बांध दिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक अमरेन्द्र चौधरी, अश्विनी चौधरी, रोहित चौरसिया, उदयभान सहानी, श्रवण पाण्डेय, अखिलेश त्रिपाठी, विजय पाण्डेय, कृष्णकान्त त्रिपाठी, अध्यापिका सुषमा गुप्ता, सौम्या त्रिपाठी, रीता चौधरी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!