4 वर्षीय बालिका के ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई मौत

बहराइच। सड़क किनारे खेलते समय 4 वर्षीय बालिका की ट्रैक्टर के चपेट में आ जाने से मौत हो गई। मामला बहराइच जिले के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत जमुनिहा गांव का है यह हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे बालिका खेल रही थी। प्रत्यक्ष दर्शियों के द्वारा बताया गया कि बालिका के खेलने के दौरान सड़क से एक ट्रैक्टर गुजर रहा था, जो अचानक बालिका को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की. हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सुजौली पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और बालिका की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह घटना बालिका के परिवार के लिए दुखद है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने इस हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दिया।




