गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्राशिसं के जनपदीय कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, आठ नए पदाधिकारी बने

सिद्धार्थनगर। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी की गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में बैठक हुई जिसमें तीन पदाधिकारियों को पदोन्नति दी गई और छह नए पदाधिकारी घोषित किए गए। जिला कार्यकारिणी में पहले से सम्मिलित इंद्रसेन सिंह, अशोक कुमार व सुधाकर मिश्रा को पदोन्नति देते हुए जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है़। इसके अलावा जोगिया में कार्यरत शिक्षक मनीष दूबे व खुनियान्व में कार्यरत शिक्षक उमेश चंद को संगठन मंत्री, शोहरतगढ़ के मुस्तन शेरुल्लाह, इटवा के अब्दुल खालिक, बर्डपुर की आरती सिंह व नौगढ़ के अरुण त्रिपाठ व मधुरानी शाही को प्रचार मंत्री बनाया गया है़। आलोक आनंद को नौगढ़ तहसील के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है़। मिठवल ब्लॉक में सुनील त्रिपाठी को संयोजक ,शिवप्रसाद चौधरी, संजय जायसवाल व सुग्रीव वर्मा को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है़। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी व मंत्री योगेंद्र पांडेय ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों पर शिक्षकों के समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने की बड़ी जिम्मेदारी होती है़। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में संगठन शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए निर्णायक संघर्ष किया जा रहा है़। विद्यालयों के मर्जर पर भी संगठन को आधी सफलता मिल गई है़ परंतु सभी विद्यालयों का मर्जर रुकने तक संघर्ष जारी रहेगा। चयन वेतनमान की समस्या के समाधान के लिए संगठन प्रयास कर रहा है़। बैठक में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ समस्त ब्लॉक के कार्यसमिति व संघर्ष समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!