उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ग्राम पंचायत रमवापुर खास के ग्राम सचिवालय में हुआ सोशल आडिट

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत रमवापुर खास के ग्राम सचिवालय में सोशल आडिट कार्यक्रम किया गया। जिसमें ग्राम सभा के मनरेगा कर्मियों, पेंशन धारकों, ग्राम पंचायत सदस्यों सहित ग्रामवासियों की मौजूदगी में बैठक की गयीं। बैठक की अध्यक्षता दिनेश यादव ने किया। वहीं सोसल आडिट टीम में अनुराधा, किसलावती, अमरनाथ, अनिल कुमार पाण्डेय, राम लखन सहित आदि लोग उपस्थित रहें। उक्त बैठक में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जफर आलम, पूर्व प्रधान अब्दुर्रहमान, रोजगार सेवक कुलदीप गिरि, पंचायत सहायक कृष्ण मोहन गिरि, कोटेदार फारुख, आसिफ, ग्राम पंचायत सदस्य राजाराम, मो इब्राहिम, रामचन्द्र, रामकुमार, शेषराम, भानमती, सेमराही, हाजरा, रुदल, अजहर, बदल चौधरी, करमुललाह, चंचल, घममल, सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहें।




