कोतवाली में महिला सुरक्षा केंद्र स्थापित

कपिलवस्तु। सोमवार को कोतवाली में महिला सुरक्षा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने क्षेत्र से आई महिलाओ को सुरक्षा केंद्र के बारे में जानकारी दिया। महिला सिपाही ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही सुरक्षा के लिए सहायता केंद्र के नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि,आप लोग घर से बाहर जाते समय पहले घर के जिम्मेदारों को साथ लेकर चलती थी,और आप अपने को सुरक्षित महसूस करती थी।लेकिन अब आप लोग अकेले कही भी आ जा सकती हो, आप की सुरक्षा में हम आप के साथ है।कोई असहजता महसूस हो जैसे कि लगे कोई आप का पीछा कर रहा हो तो आप मोबाइल निकाले 1090,112, 1076, 1098 आदि नंबरों पर डायल कर अपनी सुरक्षा में पुलिस बुला सकती है।आप के फोन करने के दस मिनट में पुलिस आप के पास होगी।और आप अपने को सुरक्षित पाएंगी। आप निर्भीक होकर समाज में कही भी आ जा सकती हैं। अपने आप को एक मजबूत शसक्त बना कर चलना है।




