ग्राम प्रधान ने एसपी सहित अन्य अधिकारियों से की शिकायत,गौ आश्रय केन्द्र मे घुसे लोगों ने की थी गली-गलौज

गोन्डा। गोन्डा जनपद के पंडरी कृपाल ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत-खम्हरिया हरिवंश के ग्राम प्रधान राकेश आर्य ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र द्वारा और आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत किया है कि दिनांक-28.12.2025 की सुबह करीब 10रू30 बजे गांव के ही रहने वाले दबंग एवं सरकस किस्म के व्यक्तियो द्वारा ग्राम पंचायत में स्थित सरकारी गौ आश्रय केन्द्र के निकट पहुंचे तो उसके अन्दर मुख्य केयरटेकर का सहयोगी राहुल पुत्र बुधराम पशुओं को चारा खिला रहा था और गौ आश्रय का गेट बंद किये हुए था,अचानक सभी लोग बाउण्ड्रीवाल कूदकर गौआश्रय केन्द्र में पहुंचे और उससे भूसा,पानी आदि के बारे में मोबाइल कैमरा ऑन करके पूछने लगे और एक बीमार पशु को लेकर वीडियो बनाया तत्पश्चात् राहुल से कहा गया कि गेट का ताला खोलो हम लोगों को जाना है,यह सुनकर केयरटेकर के सहयोगी ने कहा कि जैसे आये थे वैसे चले जाइये क्योंकि बिना प्रधान के आदेश से गेट नहीं खोलूंगा यह सुनकर विपक्षीगण आक्रोषित हो गये और केयरटेकर के सहयोगी को जाति सूचक गाली-गलौज करते हुए चले गये।जिससे ग्राम प्रधान ने लिखा है कि विपक्षीगणों द्वारा कुछ देर बाद गौआश्रय के अन्दर का वीडियो वायरल कर प्रार्थी प्रधान की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है, प्रार्थी के गौआश्रय केन्द्र में बीमार पशुओं का उपचार दिनांक-27.12. 2025 को पशु चिकित्सक द्वारा किया गया था व 28.12.2025 को रविवार होने के नाते नहीं आये थे।ग्राम प्रधान ने बताया कि गौ वंश के चारा पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से है।




