12 एवं 13 सितंबर को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बहराइच। राजकीय हाई स्कूल राजापुर कला विकासखंड बलहा तहसील मोतीपुर जनपद बहराइच में समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के अंतर्गत दो दिवसीय विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 12 सितंबर एवं 13 सितंबर को हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नौ राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों ने प्रतिभाग किया । प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य मुक्तेश्वर पोद्दार एवं मास्टर ट्रेनर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया। विद्यालय की छात्राएं शहनाज,रोशनी, नेहा सिंह, दीपिका ने मां सरस्वती की वंदना स्वागत गीत द्वारा अतिथियों का स्वागत किया। प्रशिक्षण में संदर्भ दाता डॉ अजय कुमार वर्मा और प्रदीप श्रीवास्तव ने विस्तृत रूप से विद्यालय विकास में सहायक तमाम पहलुओं पर प्रकाश डाला और विद्यालय के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं का विभागीय और स्थानीय स्तर पर निराकरण के संबंध में चर्चा की।प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य मुक्तेश्वर पोद्दार ने धन्यवाद ज्ञापित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक शिवकांत,विद्या प्रकाश,सुमन,किरण,मधु , शकुंतला,प्रदीप कुमार ,संध्या कुमारी ,सत्य प्रकाश ,पुष्पेंद्र कुमार ,वीरेंद्र कुमार ,ओमपाल तथा विभिन्न विद्यालयों की एसएमडीसी सदस्य उपस्थित रहे।




