सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कैंपस में जंगली सूअरों का बसेरा

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय प्रांगण की साफ सफाई के लिए प्रतिवर्ष लाखों रूपये का खर्च किया जाता हैं।लेकिन सफाई व्यवस्था शून्य नजर आती है। कैंपस में जंगली सूअरों का बसैरा बना हुआ है।दिन ढलने के बाद उसमें रह रहे छात्र,वा प्रो के परिवारों का खतरा बना हुआ है।झाड़ियों के बीच सिर्फ सड़के ही साफ नजर आती है। किस रस्ते कब जानवर हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता। अधिकारीयों के रहने की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।लेकिन वह शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र छात्राओं के लिए खतरा बना हुआ है।परिसर की साफ सफाई रहती तो दूर से भी जानवर नजर आ जाते,जिससे उनसे बचा जा सकता है।कुछ माह पहले लोग जानवरों के हमले से घायल होने की सूचना है। बताया जाता है कि रात्रि होते ही जानवरों का हलचल तेज हो जाता है। इन झाड़ियों में कोबरा और अजगर भी देखे गए है। इतनी लागत के बावजूद भी सफाई न होना कही ना कही खर्च संदेह के घेरी आता है।




