स्नातकोत्तर भूगोल के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस का किया आयोजन

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ के सभागार में शुक्रवार को भारत गणराज्य के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं दितीय राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर मनाया जाने वाला शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर भूगोल के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें भूगोल विभाग के गुरूश्रेष्ठ एवं प्राचार्य प्रो0 अरविन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में तथा शिक्षक इन्द्रदेव वर्मा के निर्देशन में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यशस्वी एवं छात्र हितैषी प्राचार्य प्रो0 अरविन्द कुमार सिंह ने गुरू शिष्य की परम्परा पर गुरुत्तर व्याख्यान दिया तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी महत्ता पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ0 धर्मेंद्र सिंह, मुख्य नियन्ता मेजर मुकेश कुमार, एवं डॉ0 विनोद कुमार सिंह, डॉ0 उमाशंकर प्रसाद यादव, राजू प्रजापति, रत्नेश कुमार सोनी, प्रो0 सुशील कुमार, डॉ0 अखिलेश शर्मा, डॉ0 प्रवीण कुमार, रमेश कुमार, जयराम के साथ एवं आयुषी, निकिता, तुलसी सहित इस अवसर पर विभाग के शमसीरुल इस्लाम एवं सुरेन्द्र कुमार विनोद कुमार सहयोगी के रूप में तत्पर रहें।




