गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

आगामी त्योहारों दुर्गापूजा, लक्ष्मी पूजा को शान्ति, सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने हेतु की गई पीस कमेटी/बैठक

बलरामपुर। जनपद में होने वाले आगामी त्योहारों दुर्गापूजा, दशहरा व मां लक्ष्मी पूजा आदि को शान्ति,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी ललिया डी0के0 श्रीवास्तव द्वारा थाना ललिया चौकी मथुरा बाजार परिसर में थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों / ग्राम प्रधानों/धर्मगुरुओ/डी0जे0 संचालकों/ रामलीला आयोजक/ मां दुर्गा मूर्ति पण्डाल समिति/,मूर्तिकार के साथ पीस कमेटी मीटिंग की गई व शासन द्वारा दिए गए आदेशों व निर्देशों से अवगत कराया गया। पीस कमेटी/ बैठक में थाना क्षेत्र में आपराधिक तत्वो पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने में सहयोग की अपील की गई तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक व गलत संदेश/सूचना को किसी भी प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी आदि के प्रति जागरुक किया गया तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल डायल 112/ थाना स्थानीय पर सूचना देने व शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशो के अनुपालन कराने एवं त्योहारो को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये शान्ति पूर्वक रूप से त्यौहार मनाने के लिये अपील किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष ललिया सत्येन्द्र वर्मा व संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!