गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

डोर टू डोर कूड़े का कलेक्शन ना होने से रायपुर राजा मोहल्ले वासियों को हो रही बड़ी परेशानी

घर का कूड़ा ले जाकर कहां फेंके यह बना चिंता का विषय

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। बहराइच जिले में स्थित रायपुर राजा मोहल्ला पिछले कई महीनो से गंदगी का साम्राज्य बनता जा रहा है क्योंकि इस मोहल्ले में ना तो डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन होता है और ना ही नालियों की सफाई समय-समय पर की जाती हैं। कूड़े का समय से उठान ना हो पाने के कारण बरसात के दिनों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बरकरार बना हुआ है। पिछले साल दीपावली के महीने से ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम पूर्ण रूप से ठप है लोग अपने-अपने घरों से कूड़ा ले जाकर के अपने हिसाब से फेंकते हैं लेकिन देखने वाली सबसे बड़ी बात यहां पर यह है कि नगर पालिका बहराइच के द्वारा कूड़ा कलेक्शन के लिए कोई भी कूड़ा दान नहीं रखा गया जिस कारण से लोग अपने घरों का कूड़ा दूर जाकर बाहर फेंकने पर मजबूर हो रहे हैं लेकिन नगर पालिका बहराइच के अधिकारी रायपुर राजा मोहल्ला में रहने वाले नागरिकों के ऊपर तनिक भी ध्यान नहीं दे रहे हैं और नाली में कूड़ा पटे होने की वजह से सड़क पर पानी बहता हुआ दिखाई पड़ता है | बगल में स्कूल होने और दुकान होने के नाते लोगों को आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रायपुर राजा मोहल्ले वासियों की मांग है कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कराया जाए और नालियों की समय-समय पर उचित रूप से सफाई होती रहे ,जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा ना रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!