गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकुशीनगरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

हाटा कुशीनगर : कुसुमावती देवी मनोनीत हुईं भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष

दैनिक बुद्ध का संदेश,हिन्दी समाचार-पत्र

हाटा कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी में पदाधिकारियों और सदस्यों के नवगठित प्रक्रिया के क्रम में नगर पालिका परिषद हाटा वार्ड नं 18 हनुमान नगर पैकौली की रहने वाली कुसुमावती देवी पत्नी सुबास सिंह को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय ने नगर मण्डल हाटा से महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किया है।

भाजपा द्वारा महिला मोर्चा नगर मण्डल हाटा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष की घोषणा के बाद कुसुमावती को पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में विशेष कार्यकर्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए योगदान देती रहीं हैं।कुसुमावती ने कहा है कि भाजपा द्वारा जो भी पद मुझे दिया गया है।मैं उस पद का सम्मान करते हुए पार्टी के नीतियों को आम जनमानस तक पहुचाने का कार्य करूँगी।ताकि पार्टी को और मजबूती मिल सके, जिससे आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी की जीत सुनिश्चित हो,साथ ही उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों सहित अपने शुभचिंतकों का भी आभार व्यक्त किया है।कुसुमावती को महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हाटा बनाये जाने पर नपा.अध्यक्ष हाटा मोहन वर्मा,मण्डल अध्यक्ष हाटा उदयभान कुशवाहा, ऋतेश नथानी, मनीष रूंगटा, सन्तोष श्रीवास्तव, मुंशी सिंह,अर्जुन मौर्या, हामिद अंसारी,कमालुद्दीन खान आदि तमाम लोगों ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button