गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

इकौना में भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की मनाई गई जयंती

इकौना/श्रावस्ती। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक एवं किसानों के मसीहा स्व. महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती आज इकौना में बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारी संख्या में किसान नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तहसील अध्यक्ष के आवास पर एकत्रित हुए। सभी ने महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यांचल ज़ोन प्रभारी विनोद शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि “बाबा टिकैत ने किसानों की एकता और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी। अब हमारा संकल्प है कि संगठन को और मजबूत बनाकर अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा।” इस मौके पर दिनेश शर्मा, रक्षा राम, सोम शर्मा, राजकुमार यादव, बच्चा राम गोस्वामी, ननकू शुक्ला, साधुराम, कन्हैयालाल, सीताराम सहित बड़ी संख्या में किसान पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!