रूबी गुप्ता का राज्य स्तरीय फुटबॉल खिलाड़ी के लिए चयन। बंधाईयों का तांता

कुशीनगर/बोदरवार। बोदरवार जीके प्वाइण्ट फुटबाल क्लब बोदरवार में प्रशिक्षण ले रही रूबी गुप्ता ने 19 वर्षीय राज्यस्तरीय फुटबाल खिलाड़ी के रूप में चयनित होकर क्षेत्र तथा जनपद का नाम रोशन किया है। इनकी इस उपलब्धि पर माता पिता सहित क्षेत्रीय लोगों ने बधाई व शुभकामना दी है। सोमवार को जीके प्वाइण्ट फुटबाल क्लब बोदरवार के परिसर में क्लब की ओर से एक सादा समारोह आयोजित कर राज्यस्तरीय फुटबाल खेल के लिए जूनियर वर्ग में चयनित रूबी गुप्ता को मिठाई खिलाकर तथा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।फुटबाल खेल के लिए चयनित रूबी गुप्ता सरकारी खर्चे पर स्पोर्ट कालेज के हॉस्टल में रहकर फुटबाल खेल के साथ पढ़ाई भी करेगी। खेल प्रशिक्षक धनन्जय यादव ने आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा जीके प्वाइंट फुटबाल क्लब में प्रशिक्षण पाये दर्जनों बच्चें नेशनल स्तर पर फुटबाल खेल रहे है। दर्जनों बच्चें क्लब में प्रशिक्षण ले रहे है। भलुही गांव निवासी रूबी गुप्ता के पिता दिलीप गुप्ता माता पूजा गुप्ता सहित किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नागेन्द्र यादव शिक्षक महेन्द्र कुमार सुनील कुमार धर्मेन्द्र कुमार गितेश उपाध्याय आदि ने शुभकामना व बधाई दी है।




