यूनिक ग्लोबल एकेडमी पायकपुर में भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन….

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। दुबौलिया ब्लाक के ग्राम पायकपुर स्थित यूनिक ग्लोबल एकेडमी में आयोजित तीन दिवसीय भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन मुख्य अतिथि एकेडमी के निदेशक आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों द्वारा बनाए गए टेंट का निरीक्षण करते हुए किया। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को अनुशासन,नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, आपदा प्रबंधन,प्राथमिक उपचार, तंबू निर्माण,मार्च पास्ट,पाक विधा,गैजेट निर्माण,पुल निर्माण तथा देशभक्ति से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिए गए।समापन समारोह में विद्यालय प्रबंधन एवं प्रशिक्षकों ने प्रतिभागी स्काउट-गाइड्स के उत्साह और अनुशासन की सराहना की। निदेशक आलोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं के चरित्र का निर्माण करना, अच्छी स्वास्थ्य आदतें विकसित करना, उपयोगी कौशल सिखाना और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देना है, ताकि वे आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बन सकें और समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सकें यह एक शैक्षिक आंदोलन है जो युवाओं के शारीरिक, बौद्धिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक विकास में मदद करता है. विद्यालय के प्रधानाचार्य इतेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन के लिए अतिथियों, प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं से सीखे गए गुणों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की। कहा की प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है और उन्हें समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाता है।समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट गाइड्स को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर श्रीमती नूपुर त्रिपाठी , प्रताप शंकर पांडेय , जया पांडेय, दिलीप सिंह, हरिओम श्रीवास्तव, बी.एन सिंह, मनोरमा पटेल, मनोरमा नायक, चंदन ओझा, राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ शिविर का विधिवत समापन किया गया।



