बीडीओ अरुण कुमार पांडेय के निरीक्षण में पंचायत भवन में नही मिला दरवाजा

सिद्धार्थनगर। नौगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत रसूलपुर व खलीलपुर में बीडीओ अरुण कुमार पांडेय ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान रसूलपुर के पंचायत भवन में दरवाजा नहीं लगा था। दीवार की भी अभी तक पेंटिंग नहीं हुई, जबकि धनराशि निकाली जा चुकी है। इसके साथ ही अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र संचालित नहीं मिला। लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित सचिव का वेतन रोकने व ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया। इसी क्रम ग्राम पंचायत खलीलपुर का भी निरीक्षण किया। यहां भी (आरआरसी) अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का संचालित नहीं मिला। बीडीओ ने कहा कि जनपद ओडीएफ प्लस घोषित है। इसके बावजूद भी ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर कूड़ा करकट के कारण गंदगी से पटे हैं, जबकि गांवों को स्वच्छ रखने की मंशा से सभी ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये खर्च करके आरआरसी सेंटरों का निर्माण कराया गया है। संबंधित जिम्मेदारों के द्वारा केवल कागजों में आरआरसी सेंटरों संचालित दिखाया जा रहा है।




