सहायक आयुक्त ने होली को लेकर सघन जांच कर लिया नमूना

सिद्धार्थनगर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के अनुपालन में होली पर्व के दृष्टिगत सघन निरीक्षण करते हुए भण्डारित/विक्रय किये जा रहे/खाद्य पदार्थाे को सुरक्षित एवं मानको के अनुरूप आम जनमानस को उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत विशेष अभियान के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य- आर0 एल0 यादव के नेतृत्व में प्रवर्तन कार्यवाही सम्पादित की गयी। जनपद सिद्धार्थनगर में सघन छापामार अभियान चलाते हुए तहसील इटावा के इटावा बाजार से कचरी, राइस पापड़, साबूदाना चिप्स, मारवाड़ी पापड़, खजूर, खोवा, बादाम, काजू, कबाब चीनी व गुलाब जामुन पाउडर बिस्कोहर एवं बुड्ढी खास क्षेत्रो से नमकीन, किशमिश व पेड़ा, तहसील शोहरतगढ़ से 3 खोवा, पनीर, 2 पेड़ा व 38 किलो खोवा मानक के अनुरूप न होने पर विनिष्ट कराया गया। तहसील बांसी से पापड़, घी, बालू शाही, खोवा, पनीर, लड्डू, मसूर दाल, बेसन व चना दाल। तहसील नौगढ़ से मखाना, काजू बर्फी, गुलाब जामुन, गुजिया, पापड़, 02 खोवा इस तरह कुल 35 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गयें, कार्यवाही जारी है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सम्बन्धित कारोबारियों पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। प्रवर्तन कार्यवाही के समय उपस्थित आम जन मानस एवम खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य पदार्थाे की गुणवत्ता और मिलावट की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तत्सम्बन्धी नियम एवम विनियम के आवश्यक प्राविधानों की जानकारी दी गई। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण पी0के0 वर्मा, आर0एन0 वर्मा, चन्द्र भानु, जय प्रकाश एवं नीरज कुमार चौधरी सम्मिलित रहें।




