सपा समाज को जोड़ने कि बात करती है जबकि भाजपा तोड़ने में विश्वास रखती है= मो इद्रीश राईनी पटवारी

बांसी । समाजवादी पार्टी ने सोमवार को अशोकनगर वार्ड में पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक चौपाल का आयोजन किया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए पूर्व नपा अध्यक्ष व पूर्व सपा जिला उपाध्यक्ष मो इद्रीश राईनी पटवारी ने कहा कि हमारे मुखिया अखिलेश यादव समता और समाजवाद की बात कर रहे है। वह समाज के हर वर्ग में खुशहाली लाना चाहते है वही भाजपा की सरकार में सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बन्द हैं दलित, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों का कोई पुरसाहाल नहीं है। भाजपा समाज को बांटकर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में सभी समाज के लोग परेशान है । मंहगाई चरम पर है, रोजगार नहीं मिल रहा है, युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहे है ,गरीब और गरीब होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है और भाजपा मौज के साथ अपने उद्योग पति मित्रों कि संपत्ति दिन दूना व रात चौगुना बढ़ाने में मस्त है, आज मध्यम आय वर्ग के लोग अपने बच्चों को पढ़ाने की बात से चिन्तित हैं क्योंकि शिक्षा बेतहाशा महंगी हो गई है। उन्होंने कहा भाजपा शिक्षा को महंगा करके युवाओं की एक लम्बी फौज खड़ा करना चाहती है जो देश के लिए बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति होगी, स्वास्थ्य का भी बहुत ही बुरा हाल है क्योंकि वहां भी महंगाई बेतहाशा बढ़ गई जो आम आदमी के लिए इलाज करा पाना असम्भव है।चौपाल को नगर अध्यक्ष कपिल देव, सब्बू खान ,गणेश दत्ता ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर मनोज कुमार,महताब आलम सन्नू, मैनू,पवन कुमार यादव,दिल्लू,गोलू मेकरानी ,मुन्ना पांडेय,सारिक ख़ान,अलीम ख़ान,अज़हर ख़ान ,सालिक राम, नेवास यादव, प्रहलाद,साकिर, सिरताज अली ,गणेश दत्ता,के सी त्रिपाठी ,अलीम सिद्दीकी, मुबीन ख़ान आदि उपस्थित रहे।




