गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

महराजगंज : सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन में किया गया रामायण पाठ का आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
महराजगंज। जिला सिविल कोर्ट बार एसोसिएसन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रामायण पाठ का आयोजन किया गया जहां महराजगंज जनपद न्यायधीश जय प्रकाश तिवारी के साथ साथ समस्त न्याययिक अधिकारीगण उपस्थित होकर रामायण पाठ किये।

जनपद न्यायाधीश के साथ साथ सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हवीदुल्लाह खान व मंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी एडवोकेट बंदना त्रिपाठी व एडवोकेट/समाज सुधारक/कवयित्री रमाकांती त्रिपाठी तथा समस्त विद्वान अधिवक्तागण दीवानी कचहरी मे रामायण पाठ में सम्मिलित हुए। रामायण पाठ में सभी ने बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ रामायण पाठ का गुणगान किया इस दौरान कई अन्य लोगों ने भी इस पाठ का आनन्द लिया। जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश तिवारी ने कहा कि रामायण पाठ से मन को शांति मिलती है तथा हमारे आसपास एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है उन्होंने कहा कि सभी अधिवक्तागण इस रामायण पाठ में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे इसके लिए सभी को धन्यवाद एवं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाओं सहित आभार प्रकट करता हूं।

Related Articles

Back to top button