उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
अपना दल (एस) की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। अपना दल (एस) जनपद सिद्धार्थनगर की मासिक बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में सभी मंचों, विधानसभा तथा जोन कमेटी के गठन पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार मई माह के अन्दर कमेटी गठित कर ली जायें। वहीं बैठक में मुख्य रूप से रमेश गुप्ता, अरविन्द चौधरी, राम लुटावन बाल्मीकि, सन्तोष चौधरी, आदर्श जायसवाल, पोलमन जी, आकाश साहनी, नीरज कुमार, अर्चना कुमारी, अराजुन्निशा, आकाश चौधरी, विजय चौधरी, विशाल गिरी, शिव मनोहर पटेल, मीरा देवी, शिवा वाल्मीकि आदि लोग मौजूद रहें।



