3 माह का मानदेय नहीं मिलने से फीका रहेगा शोहरतगढ़ की आशा बहुओं का दीपावली

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ परिसर में बुधवार को आशा बहुओं ने वेतन भुगतान में हो रही देरी को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। धरने के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें पिछले तीन महीनों से मानदेय नहीं मिला है। चन्द दिनों में दीपावली जैसे प्रमुख त्यौहार के करीब आने के बावजूद भुगतान न होने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा कि त्योहार पर परिवार के लिए खर्च जुटाना भी मुश्किल हो गया है। धरने के दौरान आशा बहुओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान करने की मांग की है। वहीं उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आन्दोलन को बाध्य होंगी। इस दौरान आशा बहुओं में रीमा देवी, उषा देवी, सुनीता देवी, शान्ति देवी इन्द्रावती देवी, रीमा देवी-।।, रीना देवी, दुर्गावती देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहीं।




