गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

महिला सम्मेलन में स्वदेशी वस्तुओ को अपनाने पर जोर,

बलरामपुर। आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत गुरुवार को भाजपा की ओर से ज्योति टॉकीज में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी कहा कि घर को चलाने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। महिलाएं देश में बनी स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग करें। किसी के साथ ही महिलाएं पुरुषों को भी स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करें। विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री मिथिलेश ओझा ने कहा कि पीएम मोदी ने पूरे देश से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए आवाहन किया है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत महिलाएं लाभ लेकर आप निर्भर भारत के निर्माण में अपना अमूल योगदान दें। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने कहा कि महिलाएं समाज को बदलने की ताकत रखती हैं। हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी अभियान को महिलाएं एक मुहिम के तौर पर ले। सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि केंद्र एवं यूपी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि नारी देश की सबसे बड़ी शक्ति है। स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से देश विकास तेजी के साथ करेगा। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह, झूमा सिंह, साधना पांडे, नंदिनी शुक्ला, स्वर्ण लता श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!