उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
रासलीला में वृन्दावन के बाल कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण भगवान के बाल लीलाओं को दिखाया

खुनुवां/सिद्धार्थनगर। जिले के विकास खण्ड शोहरतगढ़़ अन्तर्गत रमवापुर नानकार गांव में वृन्दावन से आये कलाकारों द्वारा किये जा रहे रासलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण जी के बाल लीलाओं का मंचन किया गया। वृन्दावन के भारत लाल की टीम द्वारा रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण जी के बाल रूप में किये लीलाओं में माखन चोर की दृश्य को दिखाया गया। बाल कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और उसके मित्रों का रोल अद्भुत रहा। ऐसा लग रहा था कि जैसा पण्डाल द्वापर युग का गोकुल, वृन्दावन-बरसाना हों गया हो। जय कन्हैया लाल की जयकारें से पण्डाल गूंजायमान था। रासलीला पण्डाल की देख-रेख कर रहे घनश्याम पाण्डेय, गनेसी, सुबाष यादव, मोहन, रामरतन, रमेश पाण्डेय के साथ पण्डाल में काफी संख्या में श्रोतागण मौजूद रहें।




