गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मन्दिर के बगल स्थित शौचालय व नल का जिम्मेदारों द्वारा गिरवाया जा रहा पानी

मिठवल/सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील अन्तर्गत विकास खण्ड मिठवल के ग्राम पंचायत गोहर के शिवनाथ के नेतृत्व में पीड़ितों ने सोमवार को एसडीएम बांसी को शिकायती देकर मामले को निस्तारण कराने की अपील किया है। पीड़ितों की शिकायती पत्र को संज्ञान में लेकर बीडीओ मिठवल को उक्त मामले की जांच कर निस्तारण करने का आदेश दिया है। एसडीएम को दिये शिकायती पत्र में पीड़ित ने बताया कि ग्राम पंचायत गोहर के ग्राम प्रधान एवं सचिव मनीष यादव उल्टा पानी होम पाइप लगाकर आरसीसी तोड़कर दूसरी तरफ मन्दिर के बगल गिराये जाने की प्रक्रिया कर रहे है। जो कि उक्त पानी जिस गडही में गिरता था, उस जगह पर प्रधान द्वारा शौचालय बनाया गया है। उनके पानी निकालने के लिए मनीष यादव सचिव द्वारा होम पाइप द्वारा यह सब प्रक्रिया किया जा रहा है। जो कि गांव में नाली जगह-जगह टूटा है। उसको न बनाकर सचिव द्वारा प्रधान को निजी लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है और सरकारी धन का दुरपयोग किया जा रहा है। ऐसी दशा में उक्त पानी पूर्व गडढे में जहां गिरता था, वही पर गिराया जाना जनहित में अति आवश्यक है। इसलिए आपसे विनती है कि ग्राम प्रधान/सचिव को मना किया जायें कि मन्दिर के बगल में शौचालय/नल का पानी न गिराये और पचासों वर्ष से जहां पूर्व में पानी गिरता था, वही पर गिराये जाने का तत्काल आदेश देने की कृपा करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!