गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मिलावटखोरी के खिलाफ टीम ने की बड़ी कार्रवाई, 815 किग्रा मिठाई जब्त व 275 किग्रा मिठाई किया नष्ट

सिद्धार्थनगर। आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 के आदेश के क्रम में बुधवार को जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम लगाने हेतु विशेष छापामार अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। आर0एल0 यादव के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न बाजारों में विशेष छापामार अभियान चलाया और सघन जांच की।
विभिन्न स्थानों से नमूना संग्रहण और सीजिंग
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा सनई चौराहा से 01 छेना मिठाई का नमूना संग्रहित करते हुए 40 किलोग्राम छेना मिठाई नष्ट कराया गया। वहीं परसा शाह आलम स्थित मिठाई निर्माण इकाई से 01 लच्छा बर्फी, 01 डोडा बर्फी, 01 सूजी हलवा केक का नमूना संग्रहित करते हुए 305 किलोग्राम लच्छा बर्फी, 161 किलोग्राम डोडा बर्फी सीज किया गया तथा 200 किलोग्राम सूजी हलवा केक, 35 किलोग्राम डोडा बर्फी नष्ट कराया गया। शिव नगर डिडई (बांसी) से 01 बेसन का नमूना संग्रहित करते हुए 349 किलोग्राम बेसन की मिठाई सीज किया गया। वहीं जांच टीम ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने व मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) सस आर0एल0 यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी, जय प्रकाश और रंजन कुमार श्रीवास्तव सम्मिलित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!