
बहराइच। विकास खण्ड चित्तौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत शेखवापुर में ग्रामीणों की ज़रूरतें गांव में ही पूरी हो जाएं इसके लिए शासन की ओर से सभी गांवों में ग्राम सचिवालय बनवाया गया है। जहां सीएससी व वाईफाई सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लाखों रुपए खर्च किए गए हैं इसके बावजूद ज्यादातर सचिवालयो में जरूरी सुविधाए नदारद हैं। इसके चलते ग्रामीणों को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना पड़ता है। पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतो में सचिवालय बनवाए गए हैं इनको इंटरनेट कनेक्शन के साथ हाईटेक किया जाना था। कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी सहित अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जानी थी लेकिन कई सचिवालय में यह सुविधाए धरातल पर नहीं उतर सकी हैं हालांकि कागजों में सभी सचिवालय को सर्व सुविधा संपन्न बना दिया गया है। अधिकतर ग्राम पंचायत सचिवालय में ताला बंद रहता है साफ सफाई भी नहीं हो रहा है उनमें ना तो कोई ग्राम पंचायत सचिव बैठता है और न ही पंचायत सहायक व अन्य कर्मी इस ओर आते है। ऐसे में ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर की नकल जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक कागजात के लिए संबंधित कर्मियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।




