शिक्षक विधायक को शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

उसका बाजार। पुरानी पेंशन योजना के सम्मिलित करने में हो देरी को लेकर बीटीसी 2001 बैच के दो दर्जन शिक्षकों ने रविवार को उसका स्थित डाक बंगला पर एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। लिखा है कि बीटीसी के लिए विज्ञापन एक दिसंबर 2001 को प्रकाशित हुआ था। इसका प्रशिक्षण जनवरी 2005 में पूर्ण हो चुका था, लेकिन विभागीय हीला हवाली और लापरवाही के चलते इनकी नियुक्ति 2009 में हुई। हाल ही में ऐसे सभी कर्मियों जिनकी नियुक्ति के लिए विज्ञापन नवीन पेंशन योजना एक अप्रैल 2005 लागू होने से पहले प्रकाशित हुई थी, को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने के लिए सरकार ने शासनादेश जारी किया है। शिक्षकों का कहना है कि इस विज्ञापन के शासनादेश के अनुसार यह सभी पुरानी पेंशन योजना प्राप्त करने के हकदार हैं। अभी तक सूची जारी नही होने से यह शिक्षक अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने आश्वस्त किया कि वह इस जायज मांग के लिए उच्चाधिकारियों और सदन में मांग उठाएंगे। इस दौरान ऋषिधर द्विवेदी, रूपेश सिंह, संतोष श्रीवास्तव, प्रजेश कुमार, अजय पांडेय, कृपाशंकर, दिलीप यादव, दिनेश दुबे, दयाशंकर पांडेय, राकेश वर्मा, श्रीकृष्ण, बलवंत चौधरी, रामसेवक, रामनरेश, अजित सिंह, रमेश, अवधराम, घनश्याम, रामबरन आदि मौजूद रहे।




