गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगा प्रंचड बहुमत- रामजियावन मौर्या

कर्सर..............नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा जिला प्रभारी ने किया वार्डों में कार्यकर्ताओं संग बैठक

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बर्डपुर,सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कपिलवस्तु के चुनाव को लेकर जिला प्रभारी रामजियावन मौर्य ने नगर पंचायत के कई वार्डों में मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक कर वार्ड की टीम, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ आवश्यक बैठक कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में संगठन के बूथ अध्यक्ष, वार्ड संयोजक, सह संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, पन्ना प्रमुख, बूथ समिति सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी रामजियावन मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है। जिसकी बदौलत आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में विद्द्यमान है। उन्होंने कहा की नगर पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने हेतु हमारी रणनीति तैयार पूरी तरह होनी चाहिए जिसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से लगना होगा।

उन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मिले प्रचण्ड बहुमत का श्रेय भी कार्यकर्ताओं को दिया और कहा की आप सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही नगर पंचायत कपिलवस्तु में भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने बूथ एवं वार्ड अनुसार टीम को पूरी तरह एक्टिव रहने पर जोर दिया। स्थानीय निकाय चुनाव में भारी बहुमत से जीत पाकर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पुनः ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने का मार्ग प्रशस्त करने को कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया। वहीं चुनाव संयोजक अजय उपाध्याय ने भी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तत्पर रहने की अपील किया। बैठक के दौरान जिला प्रभारी व पदाधिकारियों ने बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की टीम को सम्मानित भी किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, सुरेन्द्र यादव, ओमप्रकाश यादव, फूलचंद जायसवाल, बृजेश सिंह, सबलू साहनी, श्याम प्रकाश जयसवाल, राजेंद्र विश्वकर्मा, सुनील जायसवाल, रामनरेश पाल, राजकुमार चौधरी, विशुना देवी, शिवप्रसाद चौधरी, जय प्रकाश जायसवाल, श्यामबिहारी मिश्रा, बलदेव मिश्रा, पवन चौधरी, संकटा प्रसाद, रामवृक्ष मौर्या, गणेश कुमार, आशीष कुमार मिश्रा, राजू, सुदामा, संतोष कुमार, संतोष उपाध्याय, विवेक गोस्वमी, राधेश्याम, किशोरीलाल जायसवाल, रामदेव, मोतीलाल, कमलेश कुमार, दयालु, शिव प्रकाश, हरिराम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button