जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में अखण्ड हिन्दू वाहिनी की बैठक हुई सम्पन्न

सिद्धार्थनगर।अखण्ड हिन्दू वाहिनी सिद्धार्थनगर की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव उ0प्र0 अखण्ड हिन्दू वाहिनी लोकेश्वर नाथ उर्फ संजय पाण्डेय ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से संगठन विस्तार के लिए बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर अधिक लोगों को संगठन में जोड़ने का प्रयास करने को कहा। साथ ही अपने हिन्दू समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष शैलेश दूबे संगठन की सक्रियता के लिए हर तहसील में मासिक बैठक करने का विचार व्यक्त किया। वहीं बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने अभी हाल ही में बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर कड़ी निन्दा करते हुए केन्द्र सरकार से बांग्लादेश में रह रहे हिन्दुओं के सुरक्षा के उपाय करने की मांग किया। बैठक का संचालन जिला प्रचारक सुशील दुबे ने किया। बैठक में अवधेश कुमार, एकादशी, हरीनाथ, पवन कुमार, सन्तोष शुक्ला, आकाश मणि, सौरभ तिवारी तहसील अध्यक्ष डुमरियागंज सहित अनेक पदाधिकारियों उपस्थित रहें।




