गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी ने किया तहसील बांसी का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा तहसील बांसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा सर्वप्रथम उपजिलाधिकारी कोर्ट एवं तहसीलदार कोर्ट को देखा गया। उपजिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी न्यायिक, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कोर्ट में 05 वर्ष व 03 वर्ष से अधिक समय से लम्बित प्रकरणो की जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने तहसीलदार कोर्ट में विभिन्न प्रकरणों के अधिकतर पत्रावलियों में प्रस्ताव पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये तहसीलदार बांसी का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार कोर्ट के पेशकार को 03 साल के लम्बित पत्रावलियों की लाइन लिस्टिंग करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बांसी, उपजिलाधिकारी न्यायिक, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को प्रतिदिन कोर्ट में बैठकर 03 वर्ष के लम्बित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया। इसके अलावा पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र, पट्टा, आर.सी.वसूली, ई.डब्ल्यू.एस. प्रमाण-पत्र आदि पत्रावली का गहनता से जांच किया गया। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न पटलों में पत्रावलियों का रखरखाव ठीक करने एवं तहसील परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी बांसी शशांक शेखर राय, तहसीलदार बांसी, नायब तहसीलदार व अन्य संबधित कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!