गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सांसद खेल महोत्सव 2025: सांसद जगदंबिका पाल ने खिलाड़ियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

सिद्धार्थनगर। सांसद खेल महोत्सव 2025 के आयोजन के क्रम में ग्रामीण खिलाड़ियोंऔर खेल प्रेमियों में खेल के प्रति उत्साह एवं जागरूकता पैदा करने के लिए संसदीय क्षेत्र डुमरियागंज, जनपद सिद्धार्थनगर के ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत जनता इंटर कॉलेज, असिधवा,बांसी में भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लगभग 1800 बालक बालिका खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ का संयोजन बांसी विधानसभा के प्रभारी प्रिंस शर्मा और अमरेंद्र प्रताप सिंह ने सफलतापूर्वक किया। मैराथन दौड़ का संचालन आयोजन समिति के सचिव डॉ अरुण कुमार प्रजापति ने किया। मैराथन दौड़ को सफल बनाने में अपनी पूरी ऊर्जा के साथ जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार अपनी पूरी टीम के साथ लग रहे। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में सांसद खेल महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष और लोकसभा डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने मैराथन दौड़ में सम्मिलित सभी खिलाड़ियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, ऊर्जा और एकता की भावना को सशक्त बनाते हैं। क्षेत्र के युवाओं का उत्साह और जोश वाकई प्रेरणादायक रहा। माननीय सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि जनता इंटर कॉलेज असिधवा के इस प्रांगण में खिलाड़ियों तथा छात्र-छात्राओं के लिए मैं एक हाल बनाने की भी घोषणा कर रहा हूं जिसका उपयोग हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी खेलने तथा अन्य कार्यक्रमों को करने के लिए करेंगे। सांसद जगदंबिका पाल ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाते हुए पहले बालिका वर्ग उसके बाद बालक वर्ग की दौड़ रवाना की। मैराथन के समय बालिका वर्ग का उत्साह देखने लायक था लगभग 1300 बालिकाओं ने एक साथ दौड़ लगाकर उसे क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड कायम भी किया तत्पश्चात बालक वर्ग में लगभग 500 की संख्या में दौड़ लगाकर इस मैराथन को सफल बनाया। सांसद जगदंबिका पाल ने सांसद खेल महोत्सव आयोजन समिति की तरफ से बालक एवं बालिका वर्ग के 11- 11 विजेताओं को मेडल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैराथन दौड़ में उपस्थित खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पांडे, आयोजन समिति के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अरुण प्रजापति, बांसी विधानसभा प्रभारी प्रिंस शर्मा ,अमरेंद्र प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि रिंकू पाल, प्रधानाचार्य सुनील कुमार, खेसरहा प्रधान संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राम भुआल निषाद, राकेश साहनी पवन अग्रहरी,बबलू त्रिपाठी, पंकज गुप्ता, मनोज चौबे,मनोज वर्मा, पीआरओ विनय कुमार,खेल प्रशिक्षक चन्द्रभान मौर्य,नागेंद्र सिंह सहित विद्यालय के समस्त खेल प्रशिक्षक,अध्यापक एवं सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!