गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आरफा इस्लामिया पब्लिक स्कूल में चिल्हियां पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। सोमवार को थाना चिल्हियां के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल समिति द्वारा संचालित विद्यालय आरफा इस्लामिया पब्लिक स्कूल में बच्चों, बच्चियों व महिलाओं व उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। शक्ति दीदी के तहत महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया। वहीं महिला सम्बन्धी अपराध व साइबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यालय के प्रबन्धक निजाम अहमद अंसारी, प्रधानाचार्य अब्दुल मन्नान, अध्यापक गणों में रवि श्रीवास्तव, नीरज सिंह, रईश अहमद, सिराज अहमद, मेराज अहमद, पंकज पाण्डेय, रेहान खान, पूजा चौधरी, किरन गुप्ता, अरुणेश विश्वकर्मा सहित उप निरीक्षक अमित कुमार शाही, उप निरीक्षक मोतीलाल यादव, उप निरीक्षक लालचन्द्र यादव, महिला हेड कांस्टेबल नीता प्रसाद, महिला कांस्टेबल सीमा यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!