गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मुख्यमंत्री डैश बोर्ड (विकास कार्यों) की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड (विकास कार्यों) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पीएम कुसुम योजना, फसल अवशेष प्रबन्धन, फसल बीमा योजना व अन्य सभी योजनाओ के समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि लाभार्थियो को इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि मध्यान्ह भोजन प्रत्येक विद्यालय पर गुणवत्तापूर्ण बनना चाहिए जितने बच्चे उपस्थित हो उतने ही दर्शाये जाये तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही नामांकन के सापेक्ष शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराये। इसके साथ ही नामांकन बढ़ाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी पंचायत भवन का निर्माण हो रहा है उसे मानक अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराये। जिन ग्रामो में पंचायत भवन निर्माण हेतु धनराशि प्रेषित की गयी है उन ग्रामो में पंचायत भवन का निर्माण कराना सुनिश्चित करे। इसके साथ ही टाइल्स, फर्नीचर व अन्य सभी कार्य कराना सुनिश्चित करे। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित समयान्तर्गत ट्रान्सफार्मर बदलवाना सुनिश्चित करे। कोई भी ट्रान्सफार्मर खुले में न रहे जाली लगाने का निर्देश दिया। शेड्यूल अनुसार विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि एम्बुलेस समय से लाभार्थी तक पहुॅचे। इसके साथ ही आवश्यक उपकरण एम्बुलेंस में होना चाहिए। लाभार्थियों का फीडिंग समय से पूर्ण कराये तथा अनुदान समय से प्रेषित कराने का निर्देश दिया। जिन विभागो की बी एवं सी रैंक आयी है उन कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री आवास योजना आदि योजनाओ का लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। कृषि रक्षा रसायन का अनुदान डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में प्रेषित करने का निर्देश दिया। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्याे को समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जो नये सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हो रहे है उसकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत प्री मैट्रिक्स में प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। स्वय सहायता समूहो को रिवालविंग फन्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीएम डैश बोर्ड पर अधिकारी स्वयं फीडिंग कराये। कार्य में प्रगति लाकर प्रथम श्रेणी में लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डैश बोर्ड (विकास कार्यों) की समीक्षा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय सोलर लाइट योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट बीकेएस ग्राम उन्नति योजना, विद्युत विभाग द्वारा खराब ट्रांसफार्मर को बदलने में, कृषि रक्षा रसायन डी0बी0टी0, एम्बूलेंस सेवा(102), टेली रेडियोलाजी, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम, मोबाइल मेडिकल यूनिट, दिव्यांग पेंशन आधार सीडिंग, सामाजिक वनीकरण, पशु टीकाकरण, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, कन्या विवाह सहायता योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन आदि की समीक्षा की। इसके अलावा अन्य विभागों में संचालित अन्य योजनाओं/परियोजनाओं में शासन के मंशा के अनुरूप कार्याे में प्रगति लाकर शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करें। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा नेडा विभाग, उद्यान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, जल निगम, पंचायती राज, पर्यटन, वन विभाग, प्राथमिक शिक्षा, पशुधन, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग (सामूहिक विवाह), फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, लोक निर्माण, श्रम एवं सेवायोजन, आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रजत कुमार चौरसिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 ए0के0झा, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बीएसयादव, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 (प्रा0ख0) कमल किशोर, बांसी विवेक कुमार राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थेे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!