उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बाइक सवार युवक साड़ से टकराकर हुआ घायल

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। चिल्हिया-शोहरतगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परसिया शोहरतगढ़ के पास घूम रहे एक साड़ से बाइक सवार युवक टकरा गया और सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख पुकार सुन आस-पास के लोगों ने घायल को बाइक पर बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ पहुंचाया। घायल युवक चिल्हियां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुजरौलिया खालसा का निवासी राजेश कुमार पुत्र विश्वनाथ का निवासी हैं। वह बाइक से शोहरतगढ़ से अपने घर गुजरौलिया खालसा जा रहे थे। आस-पास के लोगों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक साड़ घूम रहा था, तभी तेजगति से जा रहे एक बाइक सवार युवक टकरा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ के चिकित्सक ने बताया कि वह खतरे से बाहर है।




