उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
श्रीमद् भागवत कथा 18 मार्च से

उसकाबाजार। क्षेत्र के उँटापार गांव में 18 मार्च दिन मंगलवार से 24 मार्च दिन सोमवार तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया है।कथा के मुख्य यजमान अमर सिंह ने बताया कि कथावाचक आचार्य पंडित सुभाष चंद्र पाण्डेय, शाहगंज जौनपुर के अगुवाई में 18 मार्च के सुबह भव्य कलश यात्रा निकलेगी। कथा प्रतिदिन अपराहन 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। हवन एवं भंडारा 24 मार्च को होगा।




