नई पुलिस चौकी सिद्धनाथ महादेव का सिद्धनाथ पीठाधीश्वर तथा डीएम ने फीता काट कर किया उद्घाटन
दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। वेद मंत्रोच्चार के साथ नई कानूनगोपुरा पुलिस चौकी सिद्धनाथ महादेव पुलिस चौकी का डीएम और एसपी तथा सिद्धनाथ पीठाधीश्वर ने फीता काट कर और नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया। मालूम हो कि पहले यह पुलिस चौकी कानूनगोपुरा पुलिस चौकी के नाम से जानी जाती थी समय के व्यतीत होते-होते धीरे-धीरे यह पुलिस चौकी जीर्ण शीर्ण हो गई थी तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा इस पुलिस चौकी का जीर्णोद्धार कर नए पुलिस चौकी का नाम सिद्धनाथ महादेव पुलिस चौकी कानूनगो पुरा किया गया। इस नई पुलिस चौकी के बनने से आसपास के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक बहराइच ने बताया कि जो इस पुलिस चौकी में आएगा वह सर्वप्रथम सिद्धनाथ महादेव का नाम लेगा जिससे उसका काम आसान हो जाएगा। पुरानी पुलिस चौकी कानूनगो पुरा का नाम बदल कर नई पुलिस चौकी सिद्धनाथ महादेव अपने भूमिका में आपके समक्ष प्रस्तुत होगी। बहराइच की मूलभूत विशेषता है कि यह गंगा जमुना तहजीब है और यह उत्सव प्रधान बहराइच है यहां पर हर रोज कोई ना कोई उत्सव होता रहता है। बहराइच शहर में सारे त्यौहार शांति तरीके से कराए जा रहे हैं कहीं कोई दिक्कत नहीं आ रही है। पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जो लोग बराबर सहयोग दे रहे हैं जिससे अब जगह-जगह पुलिस शांति समिति का पुनर्गठन किया जाएगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शहर रामानंद कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, सर्किल ऑफिसर पहुप सिंह बहराइच शहर , नगर पालिका प्रतिनिधि, नगर पालिका बहराइच अधिशासी अधिकारी परमिता सिंह , नए चौकी इंचार्ज सिद्धनाथ महादेव पुलिस चौकी कानूनगो पुरा तथा पत्रकार गणों के साथ शहर के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।




