स्वास्थ्य सेवाओं को गतिशील हेतु टास्क फोर्स की बैठक

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बुधवार को तहसील कार्यालय में टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में विश्व जनसंख्या पखवाड़ा, नियमित टीकाकरण सत्र, उदासीन परिवारों का कवरेज, आभा कार्ड और आयुष्मान कार्ड जैसे कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी को मिलकर लक्ष्य पूरा करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये। इन योजनाओं को सफल बनाकर सरकार की मंशा को पूरा करने पर जोर दिया गया। एसडीएम ने क्षेत्र स्तर पर काम करने वाले कर्मियों के कार्यों की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम प्रधानों से सहयोग प्राप्त कर कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने पर बल दिया। साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में बीडीओ डुमरियागंज कुमार कार्तिकेय मिश्र, भनवापुर के विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी, एडीओ पंचायत बृजेश गुप्त, ईओ सचिन कुमार पटेल, बीईओ अशोक कुमार सिंह और शोएब अख्तर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।




