गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

छेड़खानी का झूठा आरोप लगाने वाले 03 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर। महराजगंज तराई, राजगीर मजदूर पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर जबरन बंधक बनाकर धन वसूली करने वाले गिरोह के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।थाना महाराजगंज तराई के पूरे बक्श धोकरा गांव में राजगीर मजदूर का काम करने वाले राजन राजभर पुत्र सुभाष राजभर निवासी जंगल बकुलहा थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर का निवासी है,घटना 2 जुलाई लगभग 16ः00 बजे वह शौच के लिए ग्राम के बाहर गया था। उसी समय उसी गांव की एक लड़की भी रास्ता पकड़कर जा रही थी, तभी उसी गांव के ही 1.मशीउल्ला 2. तौसीव पुत्रगण हकीकत उल्ला 3.सुहेल 4.अनस पुत्रगण एजाज 5. रिजवान पुत्र नवाब खान आ गए और वादी के ऊपर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर उसे मारने पीटने लगे तथा बंधक बनाकर उससे ढाई लाख रुपये मांगने लगे और डरा धमका कर उसके भाई अनूप का मो.न. ले लिया, और मशीउल्ला ने सुहेल के मो.नं. से उसके भाई से उसे छोडने के लिए रुपया मांगा तो उसके भाई ने बम्बई से 40 हजार रुपया ऑनलाइन भेज दिया, वादी को जान माल की धमकी देकर वादी के भाई से शेष दो लाख रुपए भी देने को कहने लगे, पीड़ित किसी तरह जान बचाकर भागकर थाना महराजगंज तराई पर आकर घटना के संबंध में एक तहरीरी सूचना दिया जिसके आधार पर थाना महराजगंज तराई पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। चार जुलाई को थाना महराजगंज तराई पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर शिवानगर प्राइमरी स्कूल के पास से घटना के मुख्य उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्तो से गहन पूछताछ की गयी तो उन्होने बताया कि राजन मूलतरू कुशीनगर का रहने वाला है जो पिछले 01 माह से हमारे ही गाँव में राजगीर का काम कर रहा था, हम लोगों ने सोचा कि यह बाहरी आदमी है इसे अगर किसी झूठे मामले में फँसाया जाय तो अच्छा पैसा मिलेगा और इसकी कहीं कोई शिकायत भी नहीं होगी। हम लोग राजन पर नजर रखे थे, वह जैसे शौच के लिए गाँव के बाहर गया, हम लोग भी उसके पीछे-पीछे छिपकर चल दिए, उसी समय मेरे गाँव की एक लड़की हमारी विरादरी की उसी रास्ते से जा रही थी। हम लोगों ने राजन से कहा कि तुम मेरे गाँव की लड़की को छेड़े हो तुम्हारे ऊपर बलात्कार का केस लगेगा और उसे हम लोगों ने डराने के लिए मारा पीटा और उसे धन उगाही की नियत से गाँव के बाहर एकांत में नाले के किनारे ले जाकर उसे बंधक बना लिया और हम लोगों ने कहा तुम्हें अगर बलात्कार से बचना है, जान प्यारी है तो 2.5 लाख रुपये यहीं पर मँगवाओ, इस पर राजन डर गया। उसने अपने भाई का नम्बर दे दिया। हम लोगों ने उसके भाई को फोन मिलाकर 2.5 लाख रुपये माँगा तो उसने 40 हजार रुपये हम लोगों को ऑनलाइन भेजा, हम लोग उसके भाई से बताए कि शेष 02 लाख रुपये भी जब भेज दोगे तभी तुम्हारे भाई राजन को छोड़ा जाएगा और हम लोग पैसा आने का इंतजार करने लगे, इसी बीच हम लोगों को पता चला कि घटना की सूचना पुलिस को हो गयी है, हम लोग राजन को धमका कर कि कहीं कुछ बताना मत नहीं तो हाथ पैर काट देगें और हम लोग उसे छोड़कर भाग गये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!