गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

विद्या मंदिर रामबाग में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बस्ती। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग बस्ती में योग का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय के शारीरिक विभाग के आचार्य श्री अंबिकेश्वर दत्त ओझा एवं श्री आशुतोष मिश्र रहे। अतिथि योगाचार्य के रूप में श्री अनुराग शुक्ल एवं टी. एन. शुक्ल जी की उपस्थिति रही, जिनके सानिध्य में सभी आचार्याे, कर्मचारियों, अभिभावकों, छात्रों एवं अन्य नागरिकों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बस्ती के जिला प्रचारक श्री सर्वेन्द्र जी एवं नगर प्रचारक श्री हिमांशु जी की भी उपस्थिति रही। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह ने योग के महत्त्व को प्रतिपादित करते हुए आगत योगाचार्य एवं अन्य अतिथियों का परिचय कराया एवं श्री अम्बिकेश्वर दत्त ओझा ने अंगवस्त्र तथा स्मृतिचिह्न प्रदान कर उनका स्वागत किया। ,इस अवसर पर अनुलोम विलोम प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति के साथ अनेक प्रकार के आसन जैसे पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, गोमुखासन, उष्ट्रासन, हलासन, सर्वांगासन, पवनमुक्तासन, नौकासन, शवासन, धनुरासन, भुजंगासन, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, पादहस्तासन आदि आसन किए गए। इस अवसर पर जिला प्रचारक जी ने भी सभी को योग का महत्व समझाया और इसे दिन-प्रतिदिन के जीवन में अपनाने की सलाह दी। संकल्प और शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी के प्रति आभार प्रदर्शन विद्यालय के परीक्षा प्रमुख आशीष सिंह जी ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!