ग्राम प्रधान ने बितरित किया कम्बल

भनवापुर। बृहस्पतिवार को भनवापुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव मधुकर पुर चौबे गांव के प्रधान ने गाँव वालों के बीच लगभग 250 कंबल का वितरण किया। पिछले कुछ समय से पड़ रहे कड़ाके की ठंढ को देखते हुए जिले के कई समाजसेवियों ने जरूरत मंदोँ की अलग अलग तरह से मदद के लिए सामने आ रहे हैँ। इसी क्रम में मधुकर पुर चौबे के ग्राम प्रधान शिवचरण यादव ने भी अपने गांव के जरूरत मंदोँ में कंबल वितरण किया द्यइस अवसर पर उन्होंने कहा कि वो लगातार इस तरह का पुनीत कार्य करते आ रहे हैँ, वो अपने ग्राम वासियों में ही नहीं बल्कि समय समय पर अन्य जरूरतमंदोँ की भी यथा सम्भव मदद करते रहे हैँ और ऐसा करने से उन्हें सुकून का अनुभव होता है। आगे भी वो ऐसा करते रहेंगे। इस अवसर पर कंबल पाने वाले लाभार्थी अंगद यादव, राम अचल, शिव पूजन, राम कली, राजा राम, जय मुरता, रेखा, कैलाशी, सहज़ राम, द्वारका प्रसाद, गया प्रसाद, राम जी,वासदेव जोखना आदि के साथ कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।




